Site iconSite icon AR Live News

युवती फतहसागर में कूदी, खिलौने बेचने वाले युवक ने बचाया

udaipur-fatehsagar-lake-drowning-girl-rescued-mukesh-vaishnavudaipur-fatehsagar-lake-drowning-girl-rescued-mukesh-vaishnav

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। फतहसागर झील में शुक्रवार दोपहर एक युवती खुदकुशी करने कूद गयी। युवती को डूबता देख वहां खिलौने बेचने वाले युवक मुकेश वैष्णव ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और युवती को किनारे तक लाकर अन्य लोगों की मदद से पानी के बाहर निकाल लिया। | Fatehsagar Lake girl rescued Udaipur

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवती को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि युवती उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र की रहने वाली है। मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। युवती के बॉयफ्रेंड ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। युवती की काउंसलिंग की गयी है।वीडियो में देखें-डूबती युवती को बचाया:-

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/udaipur-fatehsagar-lake-girl-rescued-mukesh-vaishnav.mp4

मुकेश ने बताया वे फतहसागर पाल पर खिलौने बेचते हैं। झरने की तरफ पहली छतरी के पास कुछ गुजराती पर्यटक खड़े थे। तभी युवती पानी में कूद गयी। गुजराती पर्यटकों ने युवती को डूबते देखा तो उन्होंने शोर मचाया। मैंने जैसे ही पर्यटकों का शोर सुना तो झील में झांक कर देखा, युवती डूब रही थी। एक पल गंवाए बगैर मैंने पानी में छलांग लगा दी और युवती को बचाकर किनारे ले आया। इसके बाद वहां मौजूद ऑटो चालक और अन्य लोगों की मदद से युवती को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

मुकेश वैष्णव फतहसागर पाल पर खिलौने बेचते हैं, इसलिए अक्सर पाल या उसके आस-पास ही बैठते हैं। ये खिलौने वाले भैया पिछले कुछ सालों में फतहसागर में डूबते 7-8 लोगों को बचा चुके हैं। मुकेश बताते हैं कि उन्हें तैराकी आती है। यहां खिलौने बेचना उनका रोजगार है, लेकिन उन्होंने जब भी यहां किसी को पानी में डूबते देखा तो उसे बचाने तत्काल पानी में कूद गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version