नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के करीब एक घंटे बाद भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी। भाजपा ने यह सूची सोमवार 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद शाम करीब 4 बजे जारी की। | Udaipur nagar nigam Election BJP Candidates List | latest news Udaipur nagar nigam election
उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सूची का दावेदारों और उनके समर्थकों को पिछले कई घंटों से बेसब्री से इंतजार था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक भी भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए थे, जिससे कई वार्डों में राजनीतिक असमंजस बना हुआ था। | Udaipur nagar nigam Election BJP Candidates List
भाजपा के सामने प्रत्याशी चयन के बाद संभावित बगावत और निर्दलीय नामांकन का खतरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। टिकट को लेकर कई वार्डों में दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा रही। ऐसे में पार्टी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
कुछ वार्डों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों की अगली रणनीति पर भी राजनीतिक नजरें टिक गई हैं। कुछ वार्डों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष सामने आने की संभावना के बीच पार्टी के सामने बागी प्रत्याशियों को साधने की चुनौती भी रहेगी।
कांग्रेस ने एक दिन पहले जारी कर दी थी सूची
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में भाजपा से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस ने रविवार को ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर राजनीतिक हलकों और चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में उत्सुकता और बढ़ गई थी।

