उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 : देखें- सभी 80 वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने रविवार दोपहर बाद अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। लंबे समय से कांग्रेस के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों की सूची का इंतजार था। कांग्रेस की जारी सूची में कुछ पूर्व पार्षदों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि कई वार्डों में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। पार्टी ने हाल ही में नगर निगम सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। | Udaipur Nagar Nigam Election 2026 Congress Candidate List | Udaipur Nagar Nigam Election 2026
बड़गांव वार्ड नंबर 1 और बेदला वार्ड 80 में पहली बार चुने जाएंगे पार्षद
उदयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 बड़गांव से कांग्रेस ने निर्वतमान सरपंच संजय शर्मा को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। बड़गांव क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरपंच के कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को उनके पक्ष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। | Udaipur Nagar Nigam Election 2026 | Udaipur Nagar Nigam Election 2026 Congress Candidate List कांग्रेस ने संजय शर्मा की स्थानीय स्तर पर सक्रियता और निर्विवाद छवि को देखते हुए उन्हें नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 80 बेदला से योगेश पुष्करणा को प्रत्याशी बनाया है। योगेश पुष्करणा यूथ कांग्रेस मावली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। बड़गांव और बेदला के नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद यह पहला नगर निगम पार्षद चुनाव होगा।सभी 80 वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट :-
कुछ पूर्व पार्षदों पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा
कांग्रेस की सूची में पार्टी ने कुछ ऐसे नेताओं को भी दोबारा मौका दिया है, जो पहले नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। इससे पार्टी ने जहां अनुभवी चेहरों को चुनाव मैदान में बनाए रखा है, वहीं कुछ नए और युवा चेहरों को भी अवसर दिया है।
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस और भाजपा की प्रत्याशी सूचियां सामने आने के बाद अब वार्ड स्तर पर मुकाबले की स्थिति और अधिक स्पष्ट होने लगी है। टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों के सामने अब नामांकन प्रक्रिया पूरी करने और चुनाव प्रचार को गति देने की चुनौती होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

