Site iconSite icon AR Live News

विद्रोह के साये में भाजपा की नामांकन रैली सोमवार को

udaipur nagar nigam election 2026udaipur nagar nigam election 2026
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार निकाय चुनाव में विद्रोह का डर सता रहा है। इसी के चलते अभी तक पार्टी उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट जारी करने की हिम्मत नहीं कर पायी है। जबकि सोमवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने का आखिरी अवसर है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने आज सभी 80 वार्डाें के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है | Udaipur Nagar Nigam Election 2026

उदयपुर नगर निगम में भाजपा लगातार सातवां बोर्ड बनाने का दावा करने के साथ चुनावी समर में उतर तो रही है, लेकिन पार्टी को टिकट वितरण की प्रक्रिया में कई वार्ड़ाें में विद्रोह का डर सताए हुए है। इसी डर के चलते पार्टी रविवार शाम तक भी प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट जारी नहीं कर पायी है। | Udaipur Nagar Nigam Election 2026

कुछ दावेदार निर्दलीय नामांकन भरने की तैयारी कर रहे है

कई दावेदार भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत लिस्ट जारी होने के इंतजार में है। हालांकि यह बात अलग है कि पार्टी ने कई दावदारों को नामांकन भरने की हरी झंडी दे दी है और दावेदारों ने उस अनुरूप तैयारी भी कर ली है। दूसरी तरफ जिन दावेदारों को टिकट कटने का आभास हो चुका है उनमें से भी कुछ दावेदार अपने स्तर पर निर्दलीय नामांकन भरने की तैयारी कर रहे है।

निगम चुनाव में सोमवार 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन जमा होंगे। नामांकन जमा करवाने की समय सीमा खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बाकी रहे है। भाजपा ने प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट अभी तक जारी नहीं की है, लेकिन उदयपुर भाजपा ने नामांकन रैली को लेकर अधिकृत कार्यक्रम जारी किया है। सोमवार 31 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी नामांकन रैली के रूप में सुबह 9.30 बजे टाउनहॉल से कलेक्टी के लिए रवाना होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version