यह एकजुटता क्या वास्तव में मन की दूरियों को भी खत्म कर पाएगी?
देवेंद्र शर्मा, उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। नगर निगम चुनाव से पहले उदयपुर भाजपा में एकजुटता की नई तस्वीर दिखाई दी है, लेकिन इसके साथ ही पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। हाल ही में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर पार्टी के प्रमुख नेता एक-दूसरे का हाथ थामे और साथ खड़े नजर आए। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि मंच की यह एकजुटता क्या वास्तव में मन की दूरियों को भी खत्म कर पाएगी? | udaipur nagar nigam chunav bjp | latest news udaipur nagar nigam chunav bjp
उदयपुर भाजपा में गजपाल सिंह राठौड़ के नए शहर जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्टी के भीतर अलग-अलग धड़ों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज रही हैं। स्थानीय स्तर पर नेताओं के बीच दूरी और अलग-अलग खेमों में सक्रियता की तस्वीर कई मौकों पर सामने आती रही है। ऐसे में नगर निगम चुनाव भाजपा के लिए केवल संगठन की ताकत दिखाने का अवसर नहीं, बल्कि अंदरूनी मतभेदों की परीक्षा भी माना जा रहा है। | udaipur nagar nigam chunav bjp | Udaipur nagar nigam election Ticket Distribution
मंच पर एकजुटता, अब टिकट वितरण पर नजर
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं का मंच पर साथ आना पार्टी की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। नेताओं ने हाथ मिलाकर और साथ खड़े होकर यह संकेत देने की कोशिश की कि संगठन चुनावी मैदान में एकजुट है।
हालांकि, राजनीतिक जानकारों की नजर अब पार्षद पद के टिकट वितरण पर टिकी है। टिकट बंटवारे के दौरान किस नेता के समर्थकों को प्राथमिकता मिलती है और किन दावेदारों को टिकट मिलता है, इससे पार्टी के भीतर वास्तविक समीकरण काफी हद तक स्पष्ट हो सकते हैं।
नगर निगम चुनाव बताएगा कितनी मजबूत है एकजुटता
उदयपुर भाजपा के लिए आने वाला नगर निगम चुनाव संगठनात्मक एकजुटता की बड़ी परीक्षा बन सकता है। मंच पर हाथ से हाथ मिलना आसान है, लेकिन चुनावी टिकट, वार्ड स्तर के समीकरण और प्रत्याशियों के समर्थन के दौरान नेताओं का साथ कितना कायम रहता है, यह देखने वाली बात होगी।
फिलहाल उदयपुर भाजपा की नई तस्वीर में हाथ तो मिले हैं, लेकिन क्या मन भी मिले हैं? इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में टिकट वितरण और चुनावी मैदान में नजर आने वाली सक्रियता से ही सामने आएगा।
यह भी पढ़े: हर किसी की नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

