Site iconSite icon AR Live News

आरजीएचएस दवा वितरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

rghs-irregularities-private-hospitals-udaipur-jaipur-jodhpurrghs-irregularities-private-hospitals-udaipur-jaipur-jodhpur
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में लाभार्थियों को समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने वाली निजी फार्मेसियों पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो माह से RGHS के तहत दवा वितरण का काम नहीं करने पर 215 निजी फार्मेसियों का TMS (Transaction Management System) अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। | rghs 215 pharmacies tms suspended

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में RGHS की दवा वितरण व्यवस्था की निगरानी के तहत की गई है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ के अनुसार, RGHS में दवा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। लंबे समय से लाभार्थियों को दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने वाली फार्मेसियों को पहले स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था।

जिन फार्मेसियों के स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए गए या जिन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए TMS अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।

जिलेवार कार्रवाई में जयपुर सबसे आगे है। यहां 39 निजी RGHS फार्मेसियों का TMS अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

इसके अलावा:

राजस्थान के बाहर स्थित दिल्ली और गुरुग्राम की एक-एक RGHS फार्मेसी पर भी कार्रवाई की गई है।

परियोजना अधिकारी, RGHS डॉ. निधि पटेल ने बताया कि योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां समय पर और सुचारु रूप से उपलब्ध कराना है। दवा वितरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संबंधित फार्मेसियों से प्राप्त स्पष्टीकरण और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

TMS अस्थायी रूप से बंद होने के बाद संबंधित फार्मेसियां RGHS के तहत सामान्य रूप से लेन-देन नहीं कर सकेंगी, जब तक विभागीय प्रक्रिया के तहत उनके मामले की समीक्षा नहीं हो जाती। सरकार का उद्देश्य ऐसी कार्रवाई के जरिए RGHS दवा वितरण व्यवस्था में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करना है।

मुख्य तथ्य

Exit mobile version