Site iconSite icon AR Live News

वाकपीठ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, नई कार्यकारिणी गठित

quality-education-badgaon-block-principals-Vakpith-udaipurquality-education-badgaon-block-principals-Vakpith-udaipur

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। बड़गांव ब्लॉक के संस्थान प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिकलवास में किया गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विभागीय कार्यवाही और शिक्षा विभाग के नए निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। | badgaon block principals Vakpith

कार्यक्रम में डॉ. सीमा आमेटा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही। वहीं डॉ. मनीषा चौधरी एवं दिलीप जैन ने विभागीय कार्यवाही से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। | badgaon block principals Vakpith

दूसरे सत्र में सीबीईओ बड़गांव किरण कोटिया और एसीबीईओ राजेश व्यास ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए निर्देशों की जानकारी संस्थान प्रधानों को दी। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की।

अध्यक्ष तरुण श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले संस्था प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेहतर शैक्षणिक परिणाम के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

नई कार्यकारिणी का गठन

 दिलीप आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर वाकपीठ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नई कार्यकारिणी में तरुण श्रीमाली को अध्यक्षजयेश औझा एवं सीमा आमेटा को उपाध्यक्षडॉ. हरीश श्रीमाली को कोषाध्यक्षसंदीप आमेटा को सचिव तथा किरणबाला भट्ट को सह सचिव निर्वाचित किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही वाकपीठ में आगामी सत्र के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विभागीय समन्वय और विद्यालयों के शैक्षणिक परिणामों में सुधार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version