Site iconSite icon AR Live News

माउंटेन हम सभी के भीतर होता है, उसे जीत लिया तो दुनिया जीत लेंगे: मनस्वी अग्रवाल

Manasvi Agarwal Udaipur Mountaineer Honored for Hoisting Tricolor on Five High Mountain PeaksManasvi Agarwal Udaipur Mountaineer Honored for Hoisting Tricolor on Five High Mountain Peaks

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विश्व की पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराकर उदयपुर का नाम रोशन करने वाली पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल का मंगलवार को सुकृत न्यास की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मनस्वी ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर एक ‘माउंटेन’ होता है और यदि इंसान उसे जीत ले तो दुनिया की कोई भी चुनौती मुश्किल नहीं रह जाती। | Manasvi Agarwal Udaipur mountaineer | Manasvi Agarwal Udaipur | Gen-Z

ओकेजन गार्डन के सामने स्थित होटल योइस में आयोजित अभिनंदन समारोह में मनस्वी अग्रवाल ने युवाओं को पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में हौसला नहीं छोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी सफलता के लिए माता-पिता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें कभी भाइयों से कमतर नहीं समझा।

कार्यक्रम में मनस्वी अग्रवाल और उनके माता-पिता का पूर्व आरएएस अधिकारी एसएन लाठी सहित विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। हाल ही में बीकानेर में हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मनस्वी का राज्य स्तर पर भी सम्मान हो चुका है।

पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर फहराया तिरंगा

मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व की पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराया है। समारोह में उन्होंने अपनी पर्वतारोहण यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों और बाधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

मनस्वी के पिता टीआर अग्रवाल ने जेन-जी को ऊर्जा से भरपूर पीढ़ी बताते हुए कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले तो वे नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

मनस्वी की माता सरोज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को स्वतंत्रता देने के साथ भारतीय संस्कारों की शिक्षा देना भी माता-पिता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक अवसरों के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़े रखना जरूरी है।

यह भी पढ़े: कैसे मनस्वी उदयपुर का नाम रोशन कर रही हैं

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version