“शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान जयपुर में 6,900 लीटर संदिग्ध मूंगफली तेल सीज किया गया, जबकि प्रदेशभर में 1,150 किलो/लीटर दूषित एवं अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। | shudh aahar milawat par vaar | shudh aahar milawat par vaar campaign 6,900 litres suspected peanut oil seized in jaipur | shudh aahar milawat par vaar rajasthan
60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 101 खाद्य नमूने लिए
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। विभागीय टीमों ने प्रदेशभर में 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के 101 नमूने लिए। इनमें 54 प्रवर्तन नमूने और 47 निगरानी नमूने शामिल हैं।
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। | shudh aahar milawat par vaar rajasthan
जयपुर में 6,900 लीटर संदिग्ध मूंगफली तेल सीज
मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने गोविंद नगर स्थित मैसर्स श्री श्याम वेजिटेबल का औचक निरीक्षण किया। यहां ‘कुंदन पोस्टमैन’ ब्रांड के रिफाइंड और फिल्टर मूंगफली तेल के नमूने लिए गए।
विभाग के अनुसार, तेल बाजार भाव की तुलना में काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा था, जिससे उसमें मिलावट की आशंका हुई। इसके बाद टीम ने 6,900 लीटर मूंगफली तेल सीज कर दिया। लिए गए नमूनों को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
उदयपुर में 600 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट
अभियान के तहत उदयपुर में 600 लीटर संदिग्ध एवं दूषित दूध नष्ट कराया गया। इसके अलावा कई जिलों में मिठाई, मावा, दुग्ध उत्पाद, घी और खाद्य तेल समेत अन्य सामग्री के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
जिलेवार कार्रवाई
- मिठाइयां: जयपुर द्वितीय, सिरोही, सीकर, करौली, पाली, अजमेर, हनुमानगढ़ और अलवर में कुल 265 किलो दूषित एवं बासी मिठाइयां नष्ट की गईं।
- दुग्ध उत्पाद एवं मावा: पाली, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा और अजमेर में कुल 148 किलो सामग्री नष्ट कराई गई।
- बीकानेर: 65 किलो संदिग्ध घी और खाद्य तेल नष्ट किया गया।
- अन्य खाद्य सामग्री: अजमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में कुल 72 किलो सामग्री नष्ट कराई गई।
- जांच रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों और मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

