Site iconSite icon AR Live News

फतहबालाजी मंदिर से वामेश्वर महादेव मंदिर पालड़ी तक रविवार को निकलेगी कावड़ यात्रा

Vameshwar Mahadev Temple Paldi badgaon udaipurVameshwar Mahadev Temple Paldi badgaon udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। देवाली क्षेत्र में फतहसागर झील किनारे स्थित फतहबालाजी मंदिर से बड़गांव क्षेत्र के पालड़ी स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर तक रविवार, 23 अगस्त को कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। कावड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। | Kawad Yatra Udaipur 2026 | Fateh Balaji Temple to Vameshwar Mahadev Temple Kawad Yatra

आयोजन समिति के अनुसार कावड़ यात्रा रविवार सुबह 8 बजे फतहबालाजी मंदिर, देवाली से शुरू होगी। यात्रा देवाली, फतेहपुरा चौराहा, सायफन चौराहा, बेदला-बड़गांव लिंक रोड और बड़गांव मेन रोड से होते हुए दोपहर बाद पालड़ी स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में पंडित पवन व्यास के सानिध्य में भगवान शिव का पूजन किया जाएगा। | Kawad Yatra in Udaipur | Fateh Balaji Temple dewali Udaipur

कावड़ यात्रा की पूर्व संध्या पर शनिवार, 22 अगस्त को शाम 6:15 बजे फतहसागर पाल पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। | Kawad Yatra in Udaipur

रविवार रात होगा ‘अमर सिंह राठौड़’ खेल नाटक

रविवार रात 8 बजे वामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘अमर सिंह राठौड़’ खेल नाटक का मंचन होगा। इसमें रामू राजस्थानी नाटक प्रस्तुत करेंगे।

वामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहा शिव महापुराण कथा महोत्सव

वामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इन दिनों शिव महापुराण कथा महोत्सव भी चल रहा है। इसका शुभारंभ 30 जुलाई को हुआ था और 25 अगस्त को समापन होगा। कथा का वाचन पंडित पवन व्यास कर रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिव भक्त कथा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ ले रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने में वामेश्वर मित्र मंडल की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कावड़ यात्रा, गंगा आरती और शिव महापुराण कथा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version