Site icon AR Live News

बड़गांव में गंदे पानी की डक्ट में डाली जा रही पेयजल लाइन, दूषित पानी की आशंका से लोगों में रोष

Badgaon, Udaipur residents raise concerns over a drinking water pipeline being laid near a dirty water duct
उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। शहर से सटे बड़गांव में पेयजल लाइन बिछाने के काम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जलदाय विभाग की ओर से नई पेयजल लाइन ऐसी डक्ट में डाली जा रही है, जिसमें लंबे समय से गंदा पानी और कीचड़ भरा रहता है। लोगों को आशंका है कि भविष्य में पाइपलाइन में रिसाव होने पर दूषित पानी पेयजल सप्लाई में पहुंच सकता है। | Badgaon Udaipur drinking water pipeline

क्षेत्रवासियों के कई महीनों के संघर्ष के बाद जलदाय विभाग ने बड़गांव मेन रोड के किनारे नई पानी की लाइन डालने का काम शुरू किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां नाली के सहारे बनी डक्ट में अक्सर गंदा पानी जमा रहता है। ऐसे में पेयजल लाइन की सुरक्षा और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। | Badgaon Udaipur drinking water pipeline

वीडियो में देखे हालात,भविष्य में क्या स्थिति बन सकती

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/Badgaon-Udaipur-residents-raise-concerns-over-a-drinking-water-pipeline-being-laid-near-a-dirty-water-duct.mp4

बड़गांव में 60 फीट चौड़ी सीसी रोड का निर्माण करवाते समय यूडीए ने सड़क के दोनों किनारों पर कच्ची जगह छोड़ी थी, ताकि भविष्य में पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क की कटिंग नहीं करनी पड़े।

इसके बावजूद जलदाय विभाग की ओर से मेन रोड के किनारे नाली के पास बनी डक्ट में पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाया गया है। लोगों का दावा है कि यह डक्ट तकनीकी रूप से पेयजल लाइन के लिए उपयुक्त नहीं है और इसमें वर्षभर गंदा पानी व कीचड़ जमा रहता है।

स्थानीय जागरूक लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में पाइपलाइन में किसी तरह का रिसाव हुआ और डक्ट में जमा गंदा पानी पाइपलाइन के संपर्क में आया, तो पेयजल दूषित होने का खतरा पैदा हो सकता है। इससे बड़गांव क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है।

लोगों ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्य की जांच कराने और फिलहाल काम रुकवाने की मांग की है।

अधिकारियों से तकनीकी जांच की मांग

क्षेत्रवासियों की मांग है कि पेयजल लाइन बिछाने से पहले संबंधित विभाग मौके का तकनीकी निरीक्षण करे और यह सुनिश्चित करे कि पाइपलाइन किसी भी गंदे पानी की नाली या डक्ट के संपर्क में न आए। लोगों का कहना है कि अभी सावधानी बरती गई तो भविष्य में पेयजल प्रदूषण जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग और प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित स्थान पर पेयजल लाइन बिछाने तथा पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version