Site iconSite icon AR Live News

जयपुर: जर्जर स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी टीम के साथ मारपीट

jaipur CJP team school visit attack on ashutosh ranka including teamjaipur CJP team school visit attack on ashutosh ranka including team

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। प्रदेश की राजधानी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा गांव में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका सहित टीम सदस्यों के साथ मारपीट की गयी, टीम में शामिल महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया, निरीक्षण करने पहुंची सीजेपी टीम में शामिल महिलाओं पर भी मिट्टी-कीचड़ फेंकी गयी और एक महिला सदस्य के साथ मारपीट भी हुई। | jaipur CJP team school visit | attack on ashutosh ranka

आशुतोष रांका ने बताया कि उनकी टीम स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण करने गांव पहुंची थी। लेकिन तभी कुछ लोगों ने हमे रोकने के लिए हम पर हमला किया, हमारे साथ मारपीट की गयी और हमारी गाड़ी के कांच और मोबाइल तोड़ दिए गए। रांका का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी टीम को गांव से बाहर कर दिया।

CJP के मुताबिक, आशुतोष रांका सहित टीम के 7 सदस्यों के चोटें आयी हैं। घायलों को इलाज के लिए SMS अस्पताल, जयपुर ले जाया गया।

आशुतोष रांका ने लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी गंभीर आरोप लगाए और कथित हमलावरों की गिरफ्तारी तथा स्कूल निरीक्षण पर रोक लगाने वाले आदेश को वापस लेने की मांग की।

रांका ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर CJP राजस्थान में आंदोलन करेगी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाएगी।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी कहा कि यदि 48 घंटे में स्कूल की मरम्मत शुरू नहीं हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जयपुर पहुंचकर स्कूल के सामने धरना देंगे। सीजेपी का दावा है कि बच्चे बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। आसपास पशुओं का चारा रखा होने और भवन की दीवारों से ईंटें गिरने की बात सामने आयी थी। इसी बात का निरीक्षण करने टीम वहां पहुंची थी।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि CJP कार्यकर्ताओं का विरोध करने और हमला करने वाले ग्रामीण नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे।

वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसी वजह से विरोध हुआ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र सुरक्षा के नाम पर जारी गाइडलाइन के जरिए स्कूल परिसर में प्रवेश के साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई गई है। पायलट के मुताबिक, इससे सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आने में बाधा पैदा होती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version