Site icon AR Live News

एक साथ 12 दूकानें सीज: चुनावी आचार संहिता के बाद यूडीए की पहली बड़ी कारवाई

uda seized 12 shops in University Road Ayad Udaipur

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने गुरुवार को आयड़ क्षेत्र में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 12 दुकानों को सीज कर दिया। इन दुकानों का निर्माण स्वीकृत प्लान के नियमों के विपरीत किया गया था और इनके लिए आवश्यक भू-उपयोग परिवर्तन भी नहीं कराया गया था। | uda udaipur latest news | uda seized 12 shops

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार, सुखाड़िया यूनिवर्सिटी रोड पर राजस्व ग्राम आयड़ की आराजी संख्या 1057 और 1058 (हाल 1918) की भूमि पर स्वीकृत प्लान के भूखंड संख्या 01 में नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया था। | uda seized 12 shops

निर्माण में आवश्यक सेटबैक नहीं छोड़ा गया और भूमि का निर्धारित नियमों के अनुसार भू-उपयोग परिवर्तन भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद दुकानों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

मामले में यूडीए की तहसील शाखा ने निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया था। 21 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के बाद नियम विरुद्ध निर्मित दुकानों को हटाने के आदेश दिए गए थे।

यूडीए के अनुसार, आदेश के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 12 दुकानों को सीज कर दिया।

आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई

नगर निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर यूडीए की ओर से की गई यह कार्रवाई चर्चा में है। इसे आचार संहिता लागू होने के बाद यूडीए की पहली बड़ी सीज कार्रवाई बताया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version