Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ट्रैप: चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

rajasthan sikar acb arrests si including four police personnel of ayodhya-cyber-crime for taking briberajasthan sikar acb arrests si including four police personnel of ayodhya-cyber-crime for taking bribe

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सीकर इकाई ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाने के सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। rajasthan sikar acb arrests si including four police personnel of ayodhya-cyber-crime for taking bribe | Sikar ACB | Sikar News | Rajasthan ACB

गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या साइबर थाने के उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, सोहनलाल और गौरव चारग शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, परिवादी के भाई के खिलाफ साइबर क्राइम थाना, जनपद अयोध्या में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2024 में उसका नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। | sikar acb arrests four police personnel of ayodhya

परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने 17 अगस्त 2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद 2.80 लाख रुपये में रिश्वत लेना तय हुआ। | sikar acb arrests four police personnel of ayodhya

मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की गई। एसीबी सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील और टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कांस्टेबल ने ली रिश्वत की रकम

ट्रैप कार्रवाई के दौरान चारों आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2.80 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। इसके बाद एसीबी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version