Site iconSite icon AR Live News

पार्षद का चुनाव कौन लड़ सकेगा? लॉटरी से तय हुआ वर्ग आरक्षण

Udaipur ward reservation lottery 2026Udaipur ward reservation lottery 2026

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर और जिले की नगर पालिकाओं में आगामी वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति सोमवार को साफ हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में जिला परिषद सभागार में वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद यह तय हो गया कि अलग-अलग वार्डों से किस आरक्षित वर्ग का व्यक्ति पार्षद का चुनाव लड़ सकेगा। इस बार आरक्षण लॉटरी में उदयपुर नगर निगम में महापौर का पद जनरल ओपन तय हुआ है। | Udaipur ward reservation lottery 2026 | Udaipur Nagar Nigam ward reservation lottery 2026

सोमवार सुबह जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रक्रिया में सबसे पहले नगर निगम उदयपुर के वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसके बाद जिले की नगर पालिकाओं कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ के वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किया गया। | Udaipur ward reservation lottery 2026 | Udaipur Nagar Nigam ward reservation lottery 2026

इस प्रक्रिया के साथ नगर निकाय चुनाव में वार्डवार आरक्षण को लेकर चल रही स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण के अनुसार संबंधित वर्ग के पात्र उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। लॉटरी के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र औझा, डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा, जिला निर्वाचन शाखा से श्रीकांत देशमुख और राकेश जादू सहित राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। | ward reservation lottery Udaipur | Udaipur Ward Reservation Lottery 2026: Who Can Contest Councillor Election?

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव दूसरे चरण में संभावित हैं। इसके चलते जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। वहीं, उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version