Site iconSite icon AR Live News

भरतपुर के नदबई में 110 MM बारिश, उदयपुर में तेज बारिश का इंतजार

Rajasthan Weather Update Nadbai in Bharatpur recorded 110 mm rainRajasthan Weather Update Nadbai in Bharatpur recorded 110 mm rain

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में भरतपुर के नदबई में 110 मिलीमीटर (करीब 4.3 इंच) बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही। वहीं, उदयपुर में बादल छाए रहने के बावजूद अभी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। | Rajasthan Weather Update | udaipur Rajasthan rain

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। भरतपुर जिले के नदबई में 110 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं।

बादलों की मौजूदगी के बावजूद अब तक उदयपुर में तेज बारिश नहीं हुई है। जिले में अच्छी बारिश के लिए मानसूनी सिस्टम के प्रभावी होने का इंतजार है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। | udaipur Rajasthan rain

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 24 घंटों में और अधिक प्रभावी होने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। | Rajasthan Weather Update

इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर दिशा की ओर बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। | Rajasthan Weather Update

कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। | Rajasthan Weather Update

जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, 19 से 21 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version