Site iconSite icon AR Live News

अमित शाह की मेवाड़ में ललकार: कांग्रेस पर तीखा हमला

Amit Shah udaipur visit address Atal Gaurav Smriti Samaroh Nimbahera praised Vajpayee legacy and attacked Congress over the Vande Mataram issueAmit Shah udaipur visit address Atal Gaurav Smriti Samaroh Nimbahera praised Vajpayee legacy and attacked Congress over the Vande Mataram issue

चित्तौड़गढ़/निंबाहेड़ा। एआर लाइव न्यूज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और राजस्थान के 15 जिलों में करीब 5,659 करोड़ रुपये की लागत से 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। | amit shah udaipur chittod nimbahera visit

समारोह में अमित शाह ने वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। | amit shah udaipur chittod visit | Amit Shah Nimbahera udaipur Speech Congress Attacked Over Vande Mataram

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/Amit-Shah-udaipur-visit-address-Atal-Gaurav-Smriti-Samaroh-Nimbahera-praised-Vajpayee-legacy-and-attacked-Congress-over-the-Vande-Mataram-issue.mp4

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर शाह का हमला

अमित शाह ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने वंदे मातरम के महत्व को भुला दिया है।

शाह ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर हुए एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन के दौरान कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गान रोकने का संकेत दिया। शाह ने कहा कि कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम गान को अधूरा छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए। जरा भी शर्म बची है तो इस मामले में दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगे।

अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पोखरण परमाणु परीक्षण के जरिए भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करने का साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने और देश के प्रमुख शहरों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी वाजपेयी सरकार ने महत्वपूर्ण काम किया।

शाह ने इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी प्रशंसा की और राज्य सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया। शाह ने वाजपेयी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया गया। उन्होंने ग्रामीण सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को भी वाजपेयी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत मेवाड़ की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप, वीर पूंजा भील और सेठ भामाशाह की राष्ट्रभक्ति, धर्मभक्ति और स्वराज के प्रति समर्पण ने मुगल सत्ता के विस्तार को चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरती पर मां अंबा की कृपा, सांवलिया सेठ का आशीर्वाद और चारभुजा नाथ की उपस्थिति है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए दूसरे परमाणु परीक्षण और 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत ने दुनियाभर में देश की छवि मजबूत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों के जरिए भारत को एक स्वाभिमानी और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version