Site iconSite icon AR Live News

प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू

happy independence day by hindustan zinkhappy independence day by hindustan zink

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान सरकार ने प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सम्मान देश और विदेश में रहकर राजस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले प्रवासी राजस्थानियों और उनकी संस्थाओं को दिया जाता है। इच्छुक व्यक्ति और पात्र संस्थाएं 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। | Pravasi Rajasthani Samman Awards 2026 | latest news udaipur rajasthan

क्या है प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स 2026 ?

प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स राजस्थान सरकार की ओर से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसका उद्देश्य उन राजस्थानियों और उनकी संस्थाओं के योगदान को पहचान देना है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, उद्यमशीलता, सामाजिक सेवा, निवेश या असाधारण उपलब्धियों के जरिए राजस्थान का गौरव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। | Pravasi Rajasthani Samman Awards 2026

इस सम्मान के लिए विज्ञान, कला, व्यवसाय, खेल, साहित्य, संगीत, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रवासी राजस्थानी पात्र हो सकते हैं। चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं को 10 दिसंबर 2026 को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक सम्मान के रूप में 2 लाख रुपये की राशि,मेमेंटो प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। | Pravasi Rajasthani Samman Awards

प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स-2026 के लिए आवेदन राजस्थान सरकार के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल prsa.rajasthan.gov.in पर किए जा सकते हैं।

अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा के अनुसार, यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं बल्कि उन प्रवासी राजस्थानियों के प्रति राजस्थान की कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति है, जिन्होंने अपनी कर्मभूमि पर सफलता हासिल करने के साथ राजस्थान की पहचान और गौरव को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों को मान्यता देने के साथ राजस्थान की युवा पीढ़ी को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है। | Pravasi Rajasthani Samman Awards

प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स 2026: जरूरी जानकारी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version