Site iconSite icon AR Live News

7 फीट पानी बढ़ा देवास बांध में : कुछ घंटों में ही बढ़ गया जलस्तर

Udaipur rain and Dewas DamUdaipur rain and Dewas Dam

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ क्षेत्र में मानसून की सक्रियता से पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। सलूंबर के सेमारी में 185 मिमी यानी करीब साढ़े 7 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं उदयपुर जिले में झाड़ोल में 129 मिमी बारिश हुई। अलसीगढ़ की पहाड़ियों में हुई तेज बारिश का असर देवास प्रथम बांध पर भी देखने को मिला, जहां कुछ ही घंटों में जलस्तर करीब 7 फीट बढ़कर 10 फीट से 17 फीट हो गया। | Udaipur rain and Dewas Dam water level | Udaipur rain and Dewas Dam

जलसंसाधन विभाग के अनुसार 34 फीट पूर्ण भराव क्षमता वाले देवास प्रथम बांध (अलसीगढ़) का जलस्तर 10 फीट से बढ़कर 17 फीट हो गया है। मादड़ी बांध का जलस्तर करीब सवा 9 फीट से बढ़कर 11 फीट पहुंच गया। इसके बावजूद दोनों बांध अभी पूर्ण भराव स्तर से काफी दूर हैं। आकोदड़ा बांध में भी मामूली पानी की आवक हुई है और इसका जलस्तर 18.40 मीटर की क्षमता के मुकाबले अभी 1 मीटर तक भी नहीं पहुंचा है। | Udaipur rain and Dewas Dam

मानसी वाकल बांध में कैचमेंट क्षेत्र से फिलहाल पानी की आवक नहीं हुई है। झाड़ोल तालाब के जलस्तर में रातभर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उदयपुर शहर की प्रमुख झीलों पिछोला और फतहसागर के कैचमेंट क्षेत्रों में अभी पर्याप्त तेज बारिश नहीं हुई है। ऐसे में झीलों में बड़ी मात्रा में पानी की आवक का इंतजार बना हुआ है। मानसून की सक्रियता और जलस्तर को देखते हुए उदयसागर के गेट खुले रखे हैं। | Udaipur rain and Dewas Dam water level

कोटड़ा क्षेत्र में बारिश के बाद साबरमती बांध में अच्छी पानी की आवक हुई। इसका जलस्तर 9.80 मीटर से बढ़कर 12.20 मीटर हो गया है। बक्शा का नाका में भी पानी बढ़ा है, जबकि ओगणा बांध के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पिछोला में सीसारमा नदी का बहाव अभी मामूली

पिछोला झील में पानी की आवक के लिए सीसारमा नदी महत्वपूर्ण है। फिलहाल सीसारमा नदी में करीब 10 इंच का मामूली बहाव जारी है, इसलिए पिछोला के जलस्तर पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा है। मदार क्षेत्र के दोनों तालाब अभी भी काफी खाली हैं। ऐसे में मदार नहर के जरिए फतहसागर झील में पानी की आवक शुरू होने की संभावना फिलहाल कम है।

उदयपुर जिले में बारिश के आंकड़े

फिलहाल सेमारी, झाड़ोल, कोटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, लेकिन पिछोला और फतहसागर के कैचमेंट में अभी ऐसी तेज बारिश नहीं हुई है जिससे जलस्तर में बड़ी बढ़ोतरी हो। आने वाले समय में कैचमेंट क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने पर झीलों में पानी की आवक बढ़ सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version