जोधपुर, एआर लाइव न्यूज। राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरा पूंजला, जोधपुर में आयकर विभाग, TDS रेंज, जोधपुर की ओर से TDS जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। आयकर आयुक्त, TDS-जयपुर शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में तथा अपर आयकर आयुक्त, TDS रेंज, जोधपुर निधि नायर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। | TDS Awareness Seminar in Jodhpur
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्रोत पर कर कटौती (TDS) से जुड़े प्रावधानों, नवीनतम कर कानूनों में हुए बदलावों, TDS अनुपालन की आवश्यकताओं तथा कर कटौती एवं जमा करने से संबंधित सामान्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। | Government Girls PG College, Magra Poonjla Jodhpur
इस दौरान आयकर अधिकारी नरेन्द्र सांखला, आयकर अधिकारी दीपाराम धणदे, आयकर निरीक्षक जाकिर हुसैन और आयकर निरीक्षक सतपाल यादव ने TDS के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने जटिल प्रावधानों को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही TDS से संबंधित आम त्रुटियों और उनके संभावित परिणामों के बारे में भी अवगत कराया। | TDS Awareness Seminar in Jodhpur
प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान
प्रतिभागियों ने TDS कटौती, जमा करने, अनुपालन और संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर विभिन्न प्रश्न पूछे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का उद्देश्य TDS नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कर अनुपालन को अधिक प्रभावी बनाना रहा। सेमिनार के माध्यम से प्रतिभागियों को TDS संबंधी प्रावधानों को सही ढंग से समझने और अनुपालन में होने वाली संभावित त्रुटियों से बचने के लिए उपयोगी जानकारी मिली। कार्यक्रम समन्वयक राजेश जैन एवं राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरा पूंजला की प्राचार्य संतोष जैन भी मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

