Site iconSite icon AR Live News

महिला की हत्या मामला: स्कॉर्पियो चालक सहित 3 गिरफ्तार, हत्या कर गोवा में छुपे थे दो आरोपी

udaipur-pratap-nagar-scorpio-murder-case-3-arrestedudaipur-pratap-nagar-scorpio-murder-case-3-arrested

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। प्रतापनगर थाना पुलिस ने कपिल विहार में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को अजमेर हाईवे पर ट्रैवल्स बस रूकवाकर पकड़ा, वहीं दो आरोपी गोवा में छुपे थे, जिन्हें पुलिस ने गोवा में दबिश देकर धरदबोचा। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों की मृतका के बेटे के साथ रंजिश चल रही थी।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी स्कॉर्पियो चालक बेड़वास निवासी विशाल शर्मा (21) पुत्र दुर्गाशंकर, यशवर्धन सिंह उर्फ गोटी (24) पुत्र नरेन्द्र सिह और निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ निवासी यशपाल सिंह झाला (25) पुत्र चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने विशाल को उदयपुर-अजमेर हाईवे पर बांदनवाड़ा के पास ट्रैवल्स बस से पकड़ा है। विशाल दिल्ली फरार होने की फिराक में था। वहीं यशपाल और यशवर्धन गोवा में छुपे हुए थे, जिन्हें पुलिस टीम ने गोवा में दबिश देकर पकड़ा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पहले धमकी देकर गए, दोबारा जान से मार गए

गौरतलब है कि 7 अगस्त की शाम कपिल विहार निवासी फतह सिंह के घर पर दो बार हमला हुआ था। पहली बार स्कॉर्पियो सहित अन्य वाहनों में आए 15-20 युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार से तोड़फोड़ की थी और फतह सिंह के बेटे के बारे में पूछकर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे।

करीब डेढ़ दो घंटे बाद ये आरोपी युवक स्कॉर्पियों से दोबारा आए थे। आरोपी युवकों ने घर के बाहर कार के शीशे लाठी-डंडों से हमला कर तोड़ दिए। दूसरी बार हमला होता देख उन्हें रोकने फतह सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला कुंवर घर के बाहर आए। तब आरोपियों ने उर्मिला कुंवर की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी में एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छवि शर्मा के निर्देशन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में एएसआई किशन सिंह, हेडकांस्टेबलराजुराम, कांस्टेबल रामस्वरूप, सोहन शर्मा और साईबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की विशेष भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version