Site iconSite icon AR Live News

पहाड़ी(डीग) में 6 इंच बारिश, मेवाड़ में अब भी मानसून कमजोर, उमस से लोग परेशान

udaipur monsoon 2026 updateudaipur monsoon 2026 update

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में कमजोर मानसून के बीच मौसम का असमान वितरण देखने को मिल रहा है। जहां पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई, वहीं मेवाड़ संभाग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा है। सबसे अधिक वर्षा डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां 158 मिलीमीटर (करीब 6 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। यह देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक दर्ज की गई वर्षा रही। | udaipur monsoon 2026 update

उदयपुर सहित मेवाड़ के सभी जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बारिश की कमी के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सावन का अधिकांश समय बीतने के बाद भी क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने से किसानों और आमजन की चिंता बढ़ गई है। | udaipur monsoon 2026 update

15 अगस्त के बाद बारिश और घटने की संभावना | udaipur monsoon 2026 update

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की प्रबल संभावना है। ऐसे में मेवाड़ समेत कई क्षेत्रों में मानसून को लेकर चिंता गहरा सकती है। | udaipur monsoon 2026 update

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version