Site iconSite icon AR Live News

फतहसागर में बुजुर्ग का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

fateh-sagar-lake-udaipur-elderly-man-body-found-police-investigation -1 -fateh-sagar-lake-udaipur-elderly-man-body-found-police-investigation -1 -

सिविल डिफेंस टीम ने बाहर निकाला

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर की फतहसागर झील में पाल के पास शुक्रवार को लाश दिखायी देने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचे अंबामाता थाना पुलिस एएसआई ने बताया कि फतहसागर में डूबने से न्यू अश्विनी बाजार निवासी 64 वर्षीय यूसफ अली हुसैन कोठारी (बोहरा) की मौत हुई है। यूसुफ अली के परिजनों ने बताया कि वे हर रोज दोपहर में फतहसागर जाते हैं और शाम को 5-6 बजे आते हैं। शुक्रवार दोपहर को भी फतहसागर जाने की कहकर निकले थे।

परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि शायद यूसफ अली झील किनारे बैठे या खड़े होंगे और पैर फिसलने या चक्कर आने से वे पानी में गिर गए होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version