Site iconSite icon AR Live News

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे, विरासत का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी: डॉ.मंजू

Chittorgarh Collector Dr. Manju chaired the District Tourism Development Committee meeting to discuss tourism developmentChittorgarh Collector Dr. Manju chaired the District Tourism Development Committee meeting to discuss tourism development

चित्तौड़गढ़,एआर लाइव न्यूज। जिला कलक्टर डॉ.मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कलेक्टर ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित जिले के धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों परं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारकों एवं दुर्ग क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिम्मेदार अधिकारी नियमित निगरानी करें और नियमानुसार कारवाई की जाए। | chittorgarh fort tourism development | latest news chittorgarh tourism development

बैठक में केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ‘देश योजना’ के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग में पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने और विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। | latest news chittorgarh tourism development

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर सख्ती

जिला कलक्टर ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारकों एवं चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभाग नियमित निगरानी तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। |chittorgarh fort tourism development

कलक्टर ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख स्थानों पर QR Code आधारित टिकटिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटक ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकें और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम हो।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर के प्रमुख मार्गों पर आधुनिक एवं मानकीकृत पर्यटन साइनेज (Signage) लगाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया, ताकि पर्यटकों को मार्गदर्शन में सुविधा मिले।

बैठक में चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने, रामपोल क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन योजना तैयार करने और पर्यटकों से अवैध वसूली करने वाले तथाकथित लपकों के खिलाफ नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

साथ ही दुर्ग क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कीर्ति स्तंभ और सूरजपोल पर फ्लड लाइट लगाने का सुझाव

यह भी सुझाव दिया गया कि दुर्ग के पूर्वी छोर पर स्थित कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर एवं सूरजपोल क्षेत्र में फ्लड लाइट लगाई जाए। इससे रात के समय कोटा रोड से भी चित्तौड़गढ़ दुर्ग का आकर्षक दृश्य दिखाई देगा, जिससे नाइट टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकता है।

चित्तौड़गढ़ शहर में प्रस्तावित रिवर फ्रंट, चित्तौड़गढ़ फोर्ट फेस्टिवल के आयोजन तथा दुर्ग मार्ग को हेरिटेज रोड के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इसके अलावा यूआईटी और नगर परिषद को शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आकर्षक स्वागत द्वार (Welcome Gates) विकसित करने की समग्र योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

मातृकुंडिया, मेनाल, जोगणिया माता और श्री सांवलियाजी धाम में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत अधोसंरचना विकसित करने और इन स्थलों को अधिक आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक द्वारा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक विवेक जोशी, एएसआई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिवहन कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में 200 से अधिक अतिक्रमण है चिन्हित, पिछले दिनों कलेक्टर ने की थी सख्ती और चले बुलडोजर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version