Site iconSite icon AR Live News

हिट एंड रन: पति-पत्नी, बेटे की मौत, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी

udaipur pindwara highway accident hit and run case car hits scooty three died of family on udaipur pindwara highwayudaipur pindwara highway accident hit and run case car hits scooty three died of family on udaipur pindwara highway

उदयपुर/गोगुंदा, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनके 8 वर्षीय बेटे की जान चली गई, जबकि परिवार का 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। | udaipur pindwara highway hit and run accident : car hits scooty three died of family | udaipur accident news

तेज रफ्तार कार बनी काल

पुलिस के अनुसार हादसा उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर आकियावड़ के पास हुआ है। हादसे में राजसमंद जिले के जल चक्की क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय नवनीत मीणा, उनकी पत्नी संगीता मीणा, 8 वर्षीय पुत्र तुषार की मौत हो गयी है, जबकि बड़ा बेटा 14 वर्षीय निखिल गंभीर घायल है। नवनीत परिवार के साथ स्कूटी से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आकियावड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के आसपास के लोगों को आता देख कार सवार दो लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दंपत्ति ने दम

सूचना मिलते ही गोगुंदा और बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 8 वर्षीय पुत्र तुषार की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नवनीत मीणा, उनकी पत्नी संगीता और पुत्र निखिल को एंबुलेंस से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को उदयपुर रेफर किया गया।

उदयपुर में इलाज के दौरान नवनीत मीणा और उनकी पत्नी संगीता ने दम तोड़ दिया। हादसे में परिवार का बड़ा बेटा निखिल गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

कार जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर तलाश की जा रही है।

हादसे ने परिवार को किया उजाड़

प्रथमदृष्ट्या यह दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। तेज रफ्तार ने एक परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि परिवार का एकमात्र जीवित सदस्य 14 वर्षीय निखिल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version