Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के दिनेश कोठारी को अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में मिली वैश्विक पहचान

Udaipur photographer and artist Dinesh Kumar Kothari earned international recognition after his photograph GamgeenUdaipur photographer and artist Dinesh Kumar Kothari earned international recognition after his photograph Gamgeen

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कुमार कोठारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनका प्रभावशाली फोटोग्राफ ‘गमगीन’ लंदन की नम्बर-35 आर्ट गैलरी की प्रतिष्ठित वार्षिक प्रदर्शनी ‘बॉडी इंटरनेशनल एग्जीबिशन 2026’ के लिए चयनित किया गया और प्रदर्शित किया गया। | Udaipur photographer Dinesh Kumar Kothari selected for London art exhibition

इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में दुनिया भर से प्राप्त 500 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कृतियों को स्थान दिया गया। प्रदर्शनी में 60 देशों के कलाकारों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें दिनेश कोठारी की कृति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

चयनित फोटोग्राफ ‘गमगीन’ में तीन महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद शोक व्यक्त करती हुई दिखाई गई हैं। घूंघट में होने के बावजूद उनके चेहरों पर झलकता गहरा दुःख, संवेदना और मानवीय भावनाओं का सशक्त चित्रण इस तस्वीर की सबसे बड़ी विशेषता है। यही भावनात्मक अभिव्यक्ति इस कृति के अंतरराष्ट्रीय चयन का प्रमुख आधार बनी।

प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए दिनेश कुमार कोठारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी कलात्मक उत्कृष्टता, रचनात्मक दृष्टि और कला के प्रति समर्पण की सराहना की गई। | Udaipur photographer Dinesh Kumar Kothari selected for London art exhibition

दिनेश कुमार कोठारी की यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे भारत के कला एवं फोटोग्राफी जगत के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस सफलता ने भारतीय कला और फोटोग्राफी को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version