Site iconSite icon AR Live News

फलासिया में ढ़ाई इंच बारिश,उदयपुर शहर में उमस के बीच गिरी फुहार

rain in Rajasthanrain in Rajasthan

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार को उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस का असर बना रहा। दोपहर करीब 12:30 बजे उदयपुर शहर के कुछ इलाकों में हल्की फुहार जरूर गिरी, लेकिन इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। | Udaipur Weather Update | latest news monsoon udaipur

पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के फलासिया में 61 मिमी तथा बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में 69 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के देवास में 15 मिलीमीटर, झाड़ोल 20, मदार 10, कोटड़ा 5, नाई 9, ओगणा 2 और उदयपुर शहर में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के लगातार बारिश के अलर्ट के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। | monsoon udaipur update 2026

बांसवाड़ा (कुशलगढ़) – 69 मिमी

उदयपुर (फलासिया) – 61 मिमी

झालावाड़ (डग) – 52 मिमी

बांसवाड़ा – 50 मिमी

प्रतापगढ़ (सुहागपुरा) – 48 मिमी

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी गर्मी का असर जारी है। बाड़मेर में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। | Udaipur Weather Update

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version