Site icon AR Live News

तापमान उदयपुर सहित कई जिलों में सामान्य से ऊपर पहुंचा

udaipur weather cold wave alert in rajasthan after makar sankranti

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | राजस्थान में भारी और अति भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद अपेक्षित वर्षा नहीं होने से उदयपुर सहित कई जिलों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश की कमी के चलते अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई संभागों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। | Udaipur Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उदयपुर में 21 जुलाई के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। | Udaipur Weather Update Humidity Rises

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

उदयपुर संभाग में सबसे अधिक 62 मिलीमीटर बारिश प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में रिकॉर्ड की गई। वहीं पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 107 मिलीमीटर वर्षा कोटा जिले के गांधी सागर क्षेत्र में दर्ज हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version