Site iconSite icon AR Live News

कोचिंग इंस्टीट्यूट पर टैक्स सर्वे: 2 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गयी

sikar-Path Career Institute tax-department-action-rs-2-01-crore-tax-liabilitysikar-Path Career Institute tax-department-action-rs-2-01-crore-tax-liability

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। कोचिंग संस्थानों में कर अनुपालन की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाणिज्यिक कर विभाग ने सीकर के पिपराली रोड स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट ONEPCI Edu Venture Private Limited पर सर्वे कार्रवाई की। कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध शुरू की गई सिलसिलेवार जांच की कड़ी में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में संस्थान द्वारा वास्तविक कारोबार की तुलना में कम टर्नओवर घोषित करने का मामला सामने आया। | sikar Path Career Institute tax action | sikar news | sikar Coaching Institute news

जांच के दौरान विभाग ने लगभग 2.01 करोड़ रुपए की कर देयता चिन्हित की। कार्रवाई के दौरान संस्थान द्वारा 1.40 करोड़ रुपए की कर राशि तत्काल जमा करा दी गई है, जबकि शेष लगभग 61 लाख रुपए की राशि भी अगले माह जमा कराने का आश्वासन दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान नीट (NEET) अभ्यर्थियों को कोचिंग सेवाएं प्रदान करता है। मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग की एनफोर्समेंट विंग-II, सर्किल-सी की टीम द्वारा की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version