Site iconSite icon AR Live News

सलूंबर सहित 8 जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को सीएम ने दी मंजूरी

latest news salumber permanent lok adalatslatest news salumber permanent lok adalats

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 8 जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से आम नागरिकों को विवादों के त्वरित, सरल और किफायती समाधान की सुविधा उपलब्ध होगी। | cm Bhajan Lal Sharma approves Permanent Lok Adalats | latest news salumber

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार सलूम्बर,फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में नई स्थाई लोक अदालतें स्थापित की जाएंगी।

राज्य सरकार का मानना है कि स्थाई लोक अदालतों के संचालन से विभिन्न प्रकार के विवादों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर तेजी से किया जा सकेगा। इससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा और आमजन को लंबे समय तक न्याय के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। | cm Bhajan Lal Sharma approves Permanent Lok Adalats

स्थाई लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जहां पक्षकारों के बीच सहमति के आधार पर मामलों का समाधान किया जाता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा न्याय प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी बनती है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय को प्रदेश में न्यायिक सेवाओं के विस्तार और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version