Site iconSite icon AR Live News

नारायण सेवा संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

narayan-seva-sansthan-guru-purnima-celebration-udaipur-2026narayan-seva-sansthan-guru-purnima-celebration-udaipur-2026

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति एवं महर्षि वेदव्यास के पूजन से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक कैलाश ‘मानव’ का अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, ट्रस्टी जगदीश आर्य और देवेन्द्र चौबीसा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। Narayan Seva Sansthan Guru Purnima celebration

देश के विभिन्न राज्यों से आए संस्थान की सहयोगी शाखाओं के प्रभारी, साधक-साधिकाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर में आस्था चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे हजारों श्रद्धालु ऑनलाइन भी जुड़े।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के चरित्र निर्माण, आध्यात्मिक विकास और जीवन की चुनौतियों से उबरने की प्रेरणा देता है। गुरु के सान्निध्य से जीवन में सही दिशा और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

Exit mobile version