Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में भारी बारिश के दौर की तैयारी

udaipur rain alert heat waveudaipur rain alert heat wave

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 जुलाई से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 29 जुलाई से उदयपुर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। | udaipur monsoon 2026 update | latest news udaipur monsoon 2026 update

पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा। | latest news udaipur monsoon 2026 | Rajasthan Heavy Rain Alert 2026

मौसम विभाग के अनुसार:

गहरा डिप्रेशन बना बारिश का प्रमुख कारण

उत्तरी तटीय ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर बना गहरा डिप्रेशन (Deep Depression) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। | latest news udaipur monsoon 2026 update

28 जुलाई सुबह 8:30 बजे यह उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी क्षेत्रों के ऊपर केंद्रित था। अगले 24 घंटों में इसके उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां और मजबूत होंगी।

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version