उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से उदयपुर, जयपुर और बीकानेर जोन के अधीनस्थ जिलों की समीक्षा बैठक लेकर बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बकाया वसूली हर हाल में सख्ती से की जाए और किसी भी स्थिति में राजस्व शॉर्टफॉल स्वीकार नहीं किया जाएगा। | Excise Commissioner strict recovery of dues
आयुक्त मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकायादारों की पहचान कर उनकी संपत्तियों को अटैच करते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी जिलों को ठोस रणनीति के साथ काम करना होगा। Excise news udaipur rajasthan | latest news Excise department udaipur rajasthan
उदयपुर जोन को चार दिन में एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
उदयपुर जोन की समीक्षा के दौरान उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिलों को राजस्व घाटा पूरा करने के लिए आगामी चार दिनों में विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। | Excise Commissioner strict recovery of dues
बैठक में चित्तौड़गढ़ के कपासन, डूंगला, बेगूं और निम्बाहेड़ा सर्किल तथा उदयपुर के उदयपुर उत्तर, उदयपुर पश्चिम, गिर्वा, खेरवाड़ा, मावली और गोगुन्दा सर्किलों के साथ बांसवाड़ा जिले में राजस्व संग्रह और बकाया वसूली की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। संबंधित आबकारी निरीक्षकों और प्रहराधिकारियों को कार्य में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जयपुर जोन की प्रगति पर भी जताई नाराजगी
जयपुर जोन की समीक्षा में जयपुर, दौसा, बांदीकुई, झुंझुनूं, चिड़ावा, अलवर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर, बहरोड़, कोटपूतली और भिवाड़ी सहित कई क्षेत्रों में राजस्व वसूली, बकाया वसूली और अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया।
आयुक्त ने चेतावनी दी कि अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों से अगली समीक्षा बैठक में स्पष्टीकरण लिया जाएगा और उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
चूरू जिले की सराहना, एक दिन में ₹51 लाख की वसूली
बीकानेर जोन के चूरू जिले द्वारा एक ही दिन में एक बकायादार से ₹51 लाख की वसूली किए जाने पर आबकारी आयुक्त ने संबंधित जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक की सराहना की। साथ ही चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों को भी बकाया राजस्व वसूली में और अधिक सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (नीति) प्रदीप सिंह सांगावत, प्रज्ञा गौतम सहित तीनों जोनों के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे
यह भी पढ़े: प्रदेश में 2250 करोड़ की वसूली है बकाया
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए ।पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

