Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उदयपुर में रैली

Congress workers staged protest rally in Udaipur against the Ram Mandir donation theft in AyodhyaCongress workers staged protest rally in Udaipur against the Ram Mandir donation theft in Ayodhya

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की राशि चोरी होने के मामले के विरोध में शनिवार को उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने किया। | Ram Mandir donation theft protest in udaipur | latest news udaipur congress protest

कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश चौक से रैली के रूप में रवाना हुए। रैली घंटाघर, बड़ा बाजार, हनुमान चौक और तीज का चौक होते हुए देहलीगेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। | Congress Protest Ram Mandir Donation Theft |

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/07/Congress-workers-staged-protest-rally-in-Udaipur-against-the-Ram-Mandir-donation-theft-in-Ayodhya.mp4
Congress workers staged protest rally in Udaipur against the Ram Mandir donation theft in Ayodhya

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की चोरी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उनका आरोप था कि मामला सामने आने के बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पूरे प्रकरण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। | Ram Mandir donation theft protest in udaipur

कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व शहर विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version