Site iconSite icon AR Live News

मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम: पैसिफिक यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को मिले कॅरियर के नए अवसर

Udaipur Mega Career Counselling 2026 in Pacific UniversityUdaipur Mega Career Counselling 2026 in Pacific University

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान एवं पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (Pacific University) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पैसिफिक यूनिवर्सिटी परिसर में मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। | Udaipur Mega Career Counselling in Pacific University

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. बी. पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि आरएएस अधिकारी चंदन सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, प्रशासनिक सेवाओं में करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के निदेशक राहुल मेघवाल ने कहा कि बदलते समय में सही करियर मार्गदर्शन युवाओं के भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

विभिन्न क्षेत्रों में करियर संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

छात्रवृत्ति योजनाओं की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पैसिफिक यूनिवर्सिटी की विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। इसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों, विद्यालय के टॉपर्स तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों एवं विशेष सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

विशेषज्ञों से सीधे पूछे करियर संबंधी सवाल

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

Exit mobile version