Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: लसाड़िया में 10 इंच बारिश, पूर्वी राजस्थान में दो दिन का रेड अलर्ट: कई नदी-नाले उफान पर

heavy rain in udaipur divisionheavy rain in udaipur division

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर संभाग में बुधवार को मानसून ने जबरदस्त रौद्र रूप दिखाया। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिक 235 मिलीमीटर (करीब 10 इंच) बारिश उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले के लसाड़िया में दर्ज की गई। यह बारिश अत्यंत भारी बारिश की श्रेणी में आती है। लगातार बारिश के चलते सलूंबर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए अगले दो दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है। | udaipur heavy rain red alert east rajasthan monsoon 2026

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/07/heavy-rain-in-udaipur-division.mp4

उदयपुर शहर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले में सर्वाधिक 42 मिमी वर्षा कोटड़ा में रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में दूसरे स्थान पर ब्यावर के बदनोर में 226 मिमी बारिश दर्ज की गई। | प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में स्थित घाघरी बांध ओवरफ्लो हो गया। Udaipur Heavy Rain: Lasadiya Records 235 mm Rainfall, Red Alert Issued for East Rajasthan | Udaipur Heavy Rain Red Alert | udaipur monsoon update 2026

मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

25 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में 25 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर से कोटा होकर गुजर रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। | monsoon udaipur latest news | monsoon udaipur latest update

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बहुत भारी /अत्यंत भारी बारिश

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)

Udaipur Rain News | Lasadiya Rain | Salumber Rain | Rajasthan Red Alert | Heavy Rain Rajasthan | Udaipur Weather | Banswara Rain | Pratapgarh Rain | Monsoon Rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version