Site iconSite icon AR Live News

हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम के निर्माणाधीन मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर

udaipur bekariya-history-sheeter-singaram-garasiya-bulldozer-actionudaipur bekariya-history-sheeter-singaram-garasiya-bulldozer-action

गोगुंदा/उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के गोगुंदा उपखंड के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम गरासिया का डांग का हेराल कला गांव स्थित निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वन भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। | udaipur police bulldozer action

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिंगाराम गरासिया के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है।

वन भूमि पर बने अवैध मकान किए ध्वस्त

संयुक्त अभियान के दौरान वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आरोपी सिंगाराम गरासिया के निर्माणाधीन पक्के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा उसके भाई मीठाराम गरासिया के निर्माणाधीन मकान पर भी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पूरे गांव में चला सर्च ऑपरेशन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। करीब एक दर्जन से अधिक मकानों की तलाशी ली गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सिंगाराम, उसका भाई, साले सहित अन्य संदिग्ध जंगलों की ओर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस की टीमें जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

इलाके में रहा भारी पुलिस जाब्ता

बड़ी कार्रवाई को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अभियान के दौरान कोटड़ा डीवाईएसपी डूंगर सिंह चुंडावत, देवला तहसीलदार कुकवा राम, वन विभाग के अधिकारी, बेकरिया थानाधिकारी रामअवतार मीणा, सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, पानरवा थानाधिकारी शब्बीर खान, मांडवा थानाधिकारी मुगलाराम, गोगुंदा एवं कोटड़ा थानों का जाब्ता तथा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version