Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: 700 से अधिक विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित भारत का संदेश

Geetanjali hospital Road Safety Awareness Program UdaipurGeetanjali hospital Road Safety Awareness Program Udaipur

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गुरुवार को ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान समारोह’ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। | Geetanjali hospital Road Safety Awareness Program Udaipur

कार्यक्रम का आयोजन गीतांजली ऑडिटोरियम में हुआ, जहां मुख्य अतिथि पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर नारायण चौधरी तथा सचिव प्रीति पामेचा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों ने नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना था।

समारोह में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश करने वाले गुड सेमेरिटन्स, आपातकालीन विभाग के कर्मियों और एम्बुलेंस चालकों को ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान’ से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि गोल्डन ऑवर में त्वरित सहायता कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गीतांजली में वर्षों से मिल रहा अत्याधुनिक ट्रॉमा उपचार

गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर ने बताया कि गीतांजली हॉस्पिटल दक्षिणी राजस्थान में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को वर्षों से अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही एम्बुलेंस कर्मियों एवं विभिन्न संस्थाओं को बीएलएस (Basic Life Support) और एटीएलएस (Advanced Trauma Life Support) जैसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में बेहतर उपचार सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव आगे आने का संकल्प लिया। | Geetanjali hospital Road Safety Awareness Program Udaipur

Exit mobile version