Site iconSite icon AR Live News

प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर 178 यूनिट रक्तदान, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि

178 units of blood were donated during a blood donation camp organized by the Prof. Vijay Shrimali Foundation in Udaipur178 units of blood were donated during a blood donation camp organized by the Prof. Vijay Shrimali Foundation in Udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं पूर्व कुलपति स्वर्गीय प्रो. विजय श्रीमाली की आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन की ओर से संस्कार भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 178 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही 201 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। | Prof. Vijay Shrimali Blood Donation Camp | Vijay Shrimali Foundation Blood Donation Camp in udaipur

संस्कार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने बताया कि प्रो. विजय श्रीमाली ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और बाद में अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन के अध्यक्ष जतिन श्रीमाली ने कहा कि यह शिविर प्रो. विजय श्रीमाली को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम बना। | 178 Units Blood Donation on Prof. Vijay Shrimali Death Anniversary

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले रक्तदान शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की रक्तदान इकाई की टीम ने रक्त संग्रह किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। रक्तदान के साथ संस्कार भवन एवं नटराज किड्स प्लैनेट स्कूल परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर प्रेमशंकर बोहरा, ओमशंकर श्रीमाली, विधायक ताराचंद जैन, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, शिक्षाविद् कैलाश सोडाणी, आईवी त्रिवेदी, जयंत श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। | 178 Units Blood Donation on Prof. Vijay Shrimali Death Anniversary

यह भी पढ़े: कर्तव्य को बोझ नहीं समझते थे विजय श्रीमाली

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version