Site iconSite icon AR Live News

आषाढ़ में ज्येष्ठ जैसी गर्मी: राजस्थान में 42°C के करीब पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। । आषाढ़ का महीना खत्म होने की ओर है और सावन की दस्तक होने वाली है, लेकिन राजस्थान में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। मानसून की कमजोर गतिविधियों के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को जून जैसी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। | Rajasthan Weather | Heatwave and Rain Forecast | Rajasthan Heatwave

बारिश की कमी का असर जलाशयों पर भी दिखने लगा है। अधिकांश बांधों और तालाबों में पानी की आवक नहीं होने से उनके किनारे सूखे नजर आने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 23 जुलाई के बाद मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लंबे समय से पड़ रही गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।| Rajasthan Weather Update | Rajasthan Weather News | udaipur Monsoon update 2026

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 33 मिलीमीटर बारिश करौली जिले के टोडाभीम में रिकॉर्ड की गई। वहीं उदयपुर शहर में सोमवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। | Rajasthan Temperature Today

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान चूरू में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा—

रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

संभाग : अधिकतम : न्यूनतम

जयपुर : सामान्य से काफी ऊपर : सामान्य से काफी ऊपर

उदयपुर : सामान्य : सामान्य से ऊपर

बीकानेर : सामान्य से ऊपर : सामान्य से काफी ऊपर

यह भी पढ़े: मौसम विभाग ने दिए थे संकेत,हालात वैसे ही नजर आ रहे

Rajasthan Weather Update | Rajasthan Heatwave Rajasthan | Rain Forecast Rajasthan | udaipur Monsoon 2026 | Rajasthan Temperature Today | Udaipur Weather | Rajasthan Weather News | Monsoon Rain in Rajasthan | Rajasthan July Weather | India Weather Update

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version