Site iconSite icon AR Live News

आबकारी विभाग : बड़े बकायादारों की संपत्ति अटैच एवं कुर्क होगी

Rajasthan Excise Commissioner Namit Mehta has directed officials to attach and auction properties of major defaultersRajasthan Excise Commissioner Namit Mehta has directed officials to attach and auction properties of major defaulters

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | राजस्थान आबकारी विभाग के बड़े बकायादारों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बड़े बकायादारों की संपत्ति नियमानुसार अटैच एवं कुर्क की जाए। | Rajasthan Excise Department defaulters property attachment | latest news udaipur Excise Department

सोमवार को उदयपुर के जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आयुक्त नमित मेहता ने राजस्व संग्रह बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। | Rajasthan Excise Department Defaulters | Excise Department Rajasthan Revenue Recovery | abkari vibhag rajasthan

बैठक में आयुक्त ने कहा कि राजस्व अर्जन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन कई जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। उन्होंने कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार संपत्ति अटैच और कुर्की की कार्रवाई करें। | Excise Commissioner Rajasthan Namit Mehta

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी द्वारा राजस्व वसूली में लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। | Rajasthan Excise News | Illegal Liquor Raid Excise Department Action

इसके अलावा अधिकारियों को होटल, रिसोर्ट और लग्जरी विला में नियमित जांच अभियान चलाने तथा जहां भी अवैध शराब की शिकायत मिले, वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुखबिर योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, 12 माह से अधिक समय से लंबित चालानों और मामलों का समाधान तथा जब्त वाहनों की नीलामी 15 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। | Udaipur Excise Meeting

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की कार्य प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। बैठक में वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय सहित प्रदेशभर के आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: आबकारी विभाग के सामने करीब 2250 करोड़ रुपये की बकाया वसूली बड़ी चुनौती बनी हुई है

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version