Site iconSite icon AR Live News

ED की श्रीगंगानगर के चांडक परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 2.92 करोड़ रुपये नकद बरामद

ED Raid Sri Ganganagar Chandak FamilyED Raid Sri Ganganagar Chandak Family

जयपुर/श्रीगंगानगर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना जोनल कार्यालय ने बिहार के बांका जिले में कथित अवैध बजरी खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को देशभर में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, पटना और बांका में की गई। इस मामले में श्रीगंगानगर के चांडक परिवार से जुड़ी कंपनी महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड जांच के दायरे में है। | ED Raid Sri Ganganagar Chandak Family | Rajasthan news

2.92 करोड़ रुपये नकद और अहम दस्तावेज जब्त

ईडी के अनुसार, तलाशी के दौरान 2.92 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा बिक्री विलेख (Sale Deeds), बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, चेक, ऋण समझौते, निवेश संबंधी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

श्रीगंगानगर के चांडक परिवार पर जांच का फोकस

ईडी का दावा है कि महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी चांडक परिवार के पास है। परिवार का नेतृत्व अशोक चांडक और उनके पुत्र राघव चांडक करते हैं। कंपनी के निदेशक मनोज पचिसिया के खिलाफ भी जांच जारी है।

131 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध बालू खनन का आरोप

ईडी ने बताया कि जांच की शुरुआत बिहार के बांका जिले में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई। आरोप है कि कंपनी ने बड़े पैमाने पर अवैध बजरी खनन किया, जिसकी जानकारी राज्य के खनन विभाग तक नहीं पहुंची।

जांच के दौरान ईडी ने आईआईटी पटना से बांका जिले की नदियों के बजरी घाटों का जियोस्पेशियल विश्लेषण कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच कंपनी ने 131 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बजरी का अवैध खनन किया।

बिहार सरकार ने भी दर्ज कराई एफआईआर

आईआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ईडी ने यह जानकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 66(2) के तहत बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन को साझा की। इसके बाद बिहार सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को इस मामले में नई एफआईआर दर्ज कराई, जिसकी जांच अभी जारी है।

जांच जारी

ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध खनन से अर्जित संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version