Site iconSite icon AR Live News

पिछले सप्ताह 91% कम बारिश,अगले दो सप्ताह का नया पूर्वानुमान जारी

Rajasthan Monsoon Update 2026Rajasthan Monsoon Update 2026

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर बनी हुई है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक के लिए नया वर्षा पूर्वानुमान जारी किया है। ताजा अपडेट के अनुसार अगले दो सप्ताह राज्य में बारिश की स्थिति मिश्रित रहने की संभावना है। वहीं पिछले सप्ताह प्रदेश में सामान्य से 91 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जो चिंता का विषय माना जा रहा है। | Rajasthan Monsoon Rain Forecast July 2026 | monsoon update udaipur rajasthan | latest news udaipur monsoon

मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से शुरू होने वाले पहले सप्ताह में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। कमजोर मानसूनी परिस्थितियां अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में बनी रह सकती हैं, जिससे व्यापक बारिश की उम्मीद फिलहाल कम है। | Rajasthan Monsoon Rain Forecast July 2026

पूर्वानुमान के अनुसार दूसरे सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इस अवधि के दौरान भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। | Rajasthan rain prediction

बारिश की कमी के बीच अगले दो सप्ताह प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इससे दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।

बारिश के अभाव में जलाशयों में पानी की आवक को लेकर भी चिंता बढ़ गई

मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई से 16 जुलाई के बीच राजस्थान का मौसम अधिकांशतः शुष्क रहा। इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में इस अवधि के दौरान दीर्घावधि औसत की तुलना में 91 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो इस मानसून सीजन के लिए चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। बारिश के अभाव में जलाशयों में पानी की आवक को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

मुख्य बातें

यह भी पढ़े: इस साल मानसून आने से पहले ही चिंता के बादल नजर आने लग गए थे

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version