गीतांजलि हॉस्पिटल बना ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’ का मुख्य सहयोगी, डॉ. अंजना वर्मा ने महिलाओं को दिए स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल ने सामाजिक सरोकार और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’ में मुख्य सहयोगी (Main Partner) के रूप में सहभागिता निभाई। शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मेवाड़ पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने शुभारंभ किया। | Geetanjali Hospital Perahan Lifestyle Exhibition 2026 Udaipur
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक महिलाओं के उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना रही है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि गीतांजलि हॉस्पिटल केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक ने बताया कि अस्पताल के सहयोग से प्रदर्शनी को अधिक व्यवस्थित और भव्य स्वरूप मिला है तथा सामाजिक गतिविधियों में संस्थान की निरंतर भागीदारी सराहनीय है। | Geetanjali Hospital Perahan Lifestyle Exhibition 2026 Udaipur
देशभर के प्रदर्शकों ने लगाए आकर्षक स्टॉल
प्रदर्शनी में अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और आगरा सहित कई शहरों से आए प्रदर्शकों ने डिज़ाइनर परिधान, फैशन एवं सिल्वर ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम, हस्तशिल्प और लाइफस्टाइल उत्पादों के स्टॉल लगाए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी की और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया।
आयोजकों के अनुसार ₹1,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर आकर्षक उपहार, जबकि ₹5,000 और ₹10,000 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष गिफ्ट और लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। वहीं 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे आयोजित मेगा तंबोला इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर गीतांजलि हॉस्पिटल के हेड मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार, डॉ. सोनू जैन, रुखसाना साबुनवाला, लाफिया, स्वीटी छाबड़ा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

