Site iconSite icon AR Live News

बस में आग: सलूंबर की बस अमरनाथ से आ रही थी, बाल बाल बचे 52 तीर्थयात्री

amarnath yatra bus fire in ramban pilgrims safe from rajasthan Salumber udaipuramarnath yatra bus fire in ramban pilgrims safe from rajasthan Salumber udaipur

जम्मू,एआर लाइव न्यूज। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले के यात्रियों की एक बस का पिछला टायर फटने के बाद बस में भीषण आग गई। यह हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर करोल रामबन के पास हुआ। इस हादसे में यात्रियों का बस में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि 47 श्रद्धालुओं समेत सभी 52 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाव अभियान में भारतीय सेना,सीआरपीएफ 84 बटालियन के जवानों के साथ ही रामबन जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका रही। | Amarnath Yatra Bus Fire

घटनाक्रम अनुसार उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले से श्रद्धालु बस लेकर अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु बस से वापस लौट रहे थे। बस एनएच-44 पर करोल रामबन क्षेत्र से गुजर रही थी उसी दौरान अचानक बस का पिछला डायर फट गया। टायर फटते ही बस के पिछले हिस्से में धुआं निकलने लगा और कुछ ही पल में बस में आग लग गई। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। | Amarnath Yatra bus catches fire in Ramban | Amarnath Yatra bus catches fire Rajasthan pilgrims news

आग इतनी तेजी से फैली कि किसी भी यात्री को अपना सामान निकालने का मौका नहीं मिला। बस में रखे कपड़े, नकदी, दस्तावेज और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। | Rajasthan pilgrims bus catches fire in Ramban | Amarnath Yatra 2026

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस, फायर ब्रिगेड, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा। | Rajasthan pilgrims bus fire Amarnath Yatra 2026

बचाव राहत अभियान में भारतीय सेना के साथ ही एसडीआरएफ, रामबन (जम्मू-कश्मीर): कमांडेंट, CRPF 84 बटालियन, विजय सिंह खटाना के नेतृत्व में सीआएपीएफ के जवानों, स्थानीय पुलिस और रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान और एसएसपी अरुण गुप्ता की टीम की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोग भी बचाव राहत में सहयोगी बने।

प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन, राहत सामग्री और वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की। प्रशासन ने सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से जम्मू के लिए रवाना किया।

Rajasthan pilgrims bus fire Amarnath Yatra 2026 | Amarnath Yatra bus catches fire | Ramban bus fire | Rajasthan pilgrims bus fire | Amarnath pilgrims safe | Jammu Srinagar Highway bus accident Ramban | Amarnath Yatra bus catches fire Rajasthan pilgrims news | Salumber pilgrims Amarnath Yatra latest news | Jammu Kashmir bus fire Tyre burst NH-44 | Amarnath Yatra Breaking news Jammu Kashmir |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version