उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। झीलों की नगरी उदयपुर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा ऐतिहासिक जगदीश चौक से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ, माता लक्ष्मी और दानी राय जी को रजत रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथयात्रा के साथ हजारों श्रद्धालु जयघोष करते हुए शामिल हुए, जिससे भक्तिमय माहौल और उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। | jagannath rath yatra 2026 udaipur | udaipur live news | वीडियो में देखें जगन्नाथ रथ यात्रा:-
रजत रथ के साथ बढ़ता गया श्रद्धालुओं का कारवां
जगदीश चौक से जैसे-जैसे भगवान जगन्नाथ का रजत रथ आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का कारवां भी बढ़ रहा है। मार्ग “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रथ के साथ चल रहे हैं। रथयात्रा देर रात पुनः जगदीश चौक पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ की महाआरती के साथ आयोजन का समापन होगा। | Jagdish Temple Udaipur
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रथयात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने मार्ग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। | latest news udaipur Jagannath Rath Yatra 2026
पुलिस ने रथयात्रा के शुरुआती चरण में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसी बीच आयड़ स्थित इस्कॉन मंदिर से निकली रथयात्रा के दौरान दो महिलाओं के गले से अज्ञात बदमाश चेन चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हमारे यू-ट्यूब चैनल पर देखें जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत:-
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का मार्ग
रथयात्रा जगदीश चौक से प्रारंभ होकर घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, भोपालवाड़ी, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक, धानमंडी, लखारा चौक, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, ज्ञान मार्ग, आरएमवी रोड, काला जी-गोरा जी मार्ग, रंग निवास, पिछोली मार्ग, लक्ष्मीजी मंदिर, भटियानी चौहट्टा होते हुए पुनः जगदीश चौक पहुंचेगी।
आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक भगवान जगन्नाथ की यह ऐतिहासिक रथयात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रही है। मुख्य रथयात्रा के अलावा सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ धाम तथा आयड़ के गंगोद्भव कुंड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं निकाली जा रही हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

