19 जुलाई के बाद फिर सक्रिय हो सकता है मानसून
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी व्यापक बारिश दर्ज नहीं हुई। सबसे अधिक 25 मिलीमीटर वर्षा डीग जिले के सीकरी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। | Monsoon Weak in Rajasthan | latest news udaipur Monsoon |
उदयपुर संभाग में भी बारिश का असर बेहद सीमित रहा। नया गांव में 2 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ के अरनोद में 3 मिलीमीटर तथा बांसवाड़ा के जगपुरा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कमजोर पड़े मानसून के कारण उदयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। | udaipur Monsoon latest news | udaipur Rajasthan Heat Wave | Rajasthan Monsoon Rain Update
रात का तापमान भी अधिकांश जिलों में सामान्य से ऊपर बना हुआ
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश की कमी के चलते दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी अधिकांश जिलों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
21 जुलाई के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में फिलहाल मानसून कमजोर बना रहेगा। हालांकि, 21 जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
udaipur Monsoon latest news | latest news udaipur Monsoon | Rajasthan Rain News | Rajasthan Weather Update | Rajasthan Heat Wave | Rajasthan Humidity | IMD Rajasthan Forecast | Monsoon Revival Rajasthan | Udaipur Weather Update July | Rajasthan Temperature Update | Monsoon Weak in Rajasthan |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

