Site iconSite icon AR Live News

जगन्नाथ रथयात्रा 2026: कलेक्टर-एसपी ने किया रूट निरीक्षण

Jagannath Rath Yatra 2026 will be held in Udaipur on July 16 Collector Gaurav Agrawal and SP Amrita Duhan inspected Rath Yatra routeJagannath Rath Yatra 2026 will be held in Udaipur on July 16 Collector Gaurav Agrawal and SP Amrita Duhan inspected Rath Yatra route

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को उदयपुर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने रथयात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | Jagannath Rath Yatra Udaipur 2026 | Jagdish Temple Udaipur

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने संबंधित अधिकारियों के साथ रथयात्रा के निर्धारित मार्ग का दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने मार्ग पर बिजली के केबल, अवरोधों और अन्य संभावित समस्याओं का निरीक्षण कर समय रहते उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। | Jagannath Rath Yatra Udaipur 2026

प्रशासन ने रथयात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। | latest news udaipur Jagannath Rath Yatra 2026

16 जुलाई को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में जगदीश चौक से भगवान जगन्नाथ, माता लक्ष्मी और दानी राय जी रजत रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए रवाना होंगे। रजत रथ को पहले ही जगदीश चौक में स्थापित कर दिया गया है।

मुख्य रथयात्रा से पहले 16 जुलाई की सुबह जगदीश मंदिर परिसर में पारंपरिक रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसे धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया जाता है। वहीं, 14 जुलाई को जगदीश चौक में भजन संध्या का आयोजन होगा।

मुख्य रथयात्रा के अलावा सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ धाम और आयड़ के गंगोद्भव कुंड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं निकाली जाएंगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा रथयात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग दें।

Exit mobile version