Site iconSite icon AR Live News

बालोतरा: स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर, 5 युवकों की मौत, मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे

balotra accident scorpio-trailer-accident-5-youths-killed-rajasthanbalotra accident scorpio-trailer-accident-5-youths-killed-rajasthan

बालोतरा,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के बालोतरा जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचपदरा थाना क्षेत्र के भांडियावास स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन में ही फंस गए। | balotra accident | rajasthan news |

पुलिस के अनुसार, सभी युवक बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे और जोधपुर में भोमियाजी मंदिर के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27) और भरत (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल किशन (27) और भावेश जाट ने जोधपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। | rajasthan road accident

हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जोधपुर रेफर किया गया। फिलहाल बाबू, मुकेश और हेमाराम का इलाज जोधपुर के अस्पताल में जारी है।

पचपदरा के उपाधीक्षक योगेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मुख्य बिंदु Highlights

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version