जनसंख्या संतुलन पर हुई चर्चा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने “Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future” थीम के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और सतत विकास पर विशेषज्ञों ने युवाओं को जागरूक किया।
इस दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, रंगोली और क्विज़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने संतुलित जनसंख्या को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं से “छोटा परिवार, सुखी परिवार” का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता में डॉ आकाश चौहान, डॉ जानवी पंचाल एवं डॉ जया अग्रवाल विजेता रहे।
- स्लोगन प्रतियोगिता में डॉ राज मीणा विजेता रहे।
- क्विज़ प्रतियोगिता में डॉ शुभम मित्तल, डॉ मोनिका थालोर एवं डॉ राज मीणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सभी संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के अंत में रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास बामनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

